Resumen del episodio
पिछली कथा में, हमने देखा कि शूर्पणखा अपने अपमान का प्रतिशोध लेने के लिए अपने भाई खर के पास पहुँची। पहले खर ने अपने चौदह बलवान राक्षस योद्धाओं को राम और लक्ष्मण का वध करने के लिए भेजा। लेकिन राम ने अकेले ही उन सभी का वध कर दिया। जब शूर्पणखा यह समाचार लेकर दोबारा खर के पास पहुँची, तो उसने उसके बल और साहस को चुनौती दी। शूर्पणखा के शब्दों ने खर के क्रोध और अभिमान को भड़का दिया। अंत में खर ने स्वयं अपनी पूरी सेना लेकर पंचवटी पर आक्रमण करने का निर्णय लिया। आज की कथा में, हम देखेंगे कि खर किस प्रकार दूषण को अपनी चौदह हजार राक्षसों की विशाल सेना तैयार करने का आदेश देता है। जनस्थान की यह भयंकर सेना पंचवटी की ओर बढ़ती है। मार्ग में प्रकृति बार-बार आने वाले विनाश के संकेत देती है, लेकिन खर अपने अभिमान में उन्हें अनदेखा कर देता है। उधर राम भी इन संकेतों को देखते हैं और समझ जाते हैं कि एक बड़ा युद्ध निकट है। वे सीता की सुरक्षा का उत्तरदायित्व लक्ष्मण को देते हैं और स्वयं अकेले राक्षस सेना का सामना करने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसके बाद पंचवटी में एक भीषण युद्ध आरम्भ होगा। एक ओर खर, दूषण, त्रिशिरा और चौदह हजार राक्षस…
पिछली कथा में, हमने देखा कि शूर्पणखा अपने अपमान का प्रतिशोध लेने के लिए अपने भाई खर के पास पहुँची। पहले खर ने अपने चौदह बलवान राक्षस योद्धाओं को राम और लक्ष्मण का वध करने के लिए भेजा। लेकिन राम ने अकेले ही उन सभी का वध कर दिया। जब शूर्पणखा यह समाचार लेकर दोबारा खर के पास पहुँची, तो उसने उसके बल और साहस को चुनौती दी। शूर्पणखा के शब्दों ने खर के क्रोध और अभिमान को भड़का दिया। अंत में खर ने स्वयं अपनी पूरी सेना लेकर पंचवटी पर आक्रमण करने का निर्णय लिया। आज की कथा में, हम देखेंगे कि खर किस प्रकार दूषण को अपनी चौदह हजार राक्षसों की विशाल सेना तैयार करने का आदेश देता है। जनस्थान की यह भयंकर सेना पंचवटी की ओर बढ़ती है। मार्ग में प्रकृति बार-बार आने वाले विनाश के संकेत देती है, लेकिन खर अपने अभिमान में उन्हें अनदेखा कर देता है। उधर राम भी इन संकेतों को देखते हैं और समझ जाते हैं कि एक बड़ा युद्ध निकट है। वे सीता की सुरक्षा का उत्तरदायित्व लक्ष्मण को देते हैं और स्वयं अकेले राक्षस सेना का सामना करने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसके बाद पंचवटी में एक भीषण युद्ध आरम्भ होगा। एक ओर खर, दूषण, त्रिशिरा और चौदह हजार राक्षस…
Episodios
Hindi Ramayan Episode 50: खर का राम से युद्ध (Khar’s battle with Ram)
Escuchadoपिछली कथा में, हमने देखा कि शूर्पणखा अपने अपमान का प्रतिशोध लेने के लिए अपने भाई खर के पास पहुँची। पहले खर ने अपने चौदह बलवान राक्षस योद्धाओं को राम और लक्ष्मण का वध करने के लिए भेजा। लेकिन राम ने अकेले ही उन सभी का वध कर दिया। जब शूर्पणखा यह समाचार लेकर दोबारा खर के पास पहुँची, तो उसने उसके बल और साहस को चुनौती दी। शूर्पणखा के शब्दों ने खर के क्रोध और अभिमान को भड़का दिया। अंत में खर ने स्वयं अपनी पूरी सेना लेकर पंचवटी पर आक्रमण करने का निर्णय लिया। आज की कथा में, हम देखेंगे कि खर किस प्रकार दूषण को अपनी चौदह हजार राक्षसों की विशाल सेना तैयार करने का आदेश देता है। जनस्थान की यह भयंकर सेना पंचवटी की ओर बढ़ती है। मार्ग में प्रकृति बार-बार आने वाले विनाश के संकेत देती है, लेकिन खर अपने अभिमान में उन्हें अनदेखा कर देता है। उधर राम भी इन संकेतों को देखते हैं और समझ जाते हैं कि एक बड़ा युद्ध निकट है। वे सीता की सुरक्षा का उत्तरदायित्व लक्ष्मण को देते हैं और स्वयं अकेले राक्षस सेना का सामना करने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसके बाद पंचवटी में एक भीषण युद्ध आरम्भ होगा। एक ओर खर, दूषण, त्रिशिरा और चौदह हजार राक्षस…
Hindi Ramayan Episode 49: खर का क्रोध और राम से युद्ध की शुरुआत (Khar's Anger and the Commencement of the Battle with Ram)
Escuchadoपिछली कथा में, हमने देखा कि शूर्पणखा पंचवटी पहुँची और पहली बार राम को देखा। राम के रूप और तेज से वह आकर्षित हो गई। उसने राम को अपना बनाने की इच्छा व्यक्त की। लेकिन जब उसे पता चला कि राम की पत्नी सीता हैं, तो उसका आकर्षण ईर्ष्या और क्रोध में बदल गया। उसने सीता को अपने मार्ग की बाधा मान लिया और उन पर आक्रमण करने के लिए आगे बढ़ी। तभी लक्ष्मण उसके सामने खड़े हो गए और उसके नाक काट दिए। शूर्पणखा पीड़ा और अपमान से चीखती हुई पंचवटी से भाग गई। आज की कथा में, हम देखेंगे कि शूर्पणखा घायल अवस्था में अपने भाई खर के पास पहुँचती है। वह खर को अपने अपमान की पूरी कथा सुनाती है और राम तथा लक्ष्मण के विरुद्ध उसे भड़काती है। इसी के साथ हम खर और दूषण की कथा को भी समझेंगे। हम जानेंगे कि वे कौन थे और दंडक वन में उनका कितना बड़ा अधिकार था। शूर्पणखा की बात सुनकर खर अपने चौदह बलवान योद्धाओं को राम और लक्ष्मण का वध करने के लिए भेजता है। लेकिन पंचवटी में उनका सामना राम से होता है और राम अकेले ही उन चौदहों योद्धाओं का वध कर देते हैं। इसके बाद शूर्पणखा फिर खर के पास लौटती है। इस बार वह केवल अपने अपमान की बात नहीं करती। वह खर के बल और साहस…
Hindi Ramayan Episode 48: लक्ष्मण ने शूर्पणखा का नाक काटा ( Lakshman cut off Shurpanakha's nose)
Escuchadoपिछली कथा में, हमने शूर्पणखा के जीवन के उस पक्ष को जाना, जिसने उसके स्वभाव को बदल दिया था। हमने उसके प्रेम और विवाह की कथा सुनी। हमने विद्युतजीव की मृत्यु के बाद उसके जीवन में आए दुख और क्रोध को देखा। हमने दैत्य, दानव और राक्षसों के बीच का अंतर भी समझा और जाना कि रावण और दानव कुल के बीच की पुरानी शत्रुता ने शूर्पणखा के जीवन को कैसे प्रभावित किया। इसके बाद हमने शंभुकुमार और उस दिव्य तलवार की कथा सुनी, जिसका संबंध आगे चलकर रावण के अंत से जुड़ने वाला था। आज की कथा में, हम देखेंगे कि शूर्पणखा पंचवटी पहुँचती है और पहली बार राम को देखती है। राम के रूप और तेज से वह आकर्षित हो जाती है और उन्हें अपना बनाने की इच्छा व्यक्त करती है। लेकिन जब उसे पता चलता है कि राम की पत्नी सीता हैं, तो उसका आकर्षण ईर्ष्या और क्रोध में बदल जाता है। वह सीता को अपने मार्ग की बाधा मानने लगती है और अंत में लक्ष्मण उसके सामने खड़े हो जाते हैं। तो आइए, पंचवटी की उसी शांत भूमि में लौटते हैं, जहाँ शूर्पणखा और राम की एक मुलाकात आने वाली घटनाओं की दिशा बदलने वाली है। Spotify, Apple Podcasts और YouTube पर उपलब्ध! Ramayan, Sita, Raavan, Ram,…
Hindi Ramayan Episode 47: शूर्पणखा से राम, लक्ष्मण और सीता का मुलाकात (Ram, Lakshman and Sita meet Surpanakha)
Escuchadoपिछली कथा में, हमने राम, सीता और लक्ष्मण को पंचवटी में अपना नया जीवन शुरू करते देखा। गोदावरी के किनारे उन्होंने अपनी कुटिया बनाई और वन के शांत वातावरण में रहने लगे। राम ने अपने पिता दशरथ को याद करते हुए उनका पिंडदान किया। इसके बाद पंचवटी में उनका जीवन अपनी सरल लय में आगे बढ़ा। इसी दौरान लक्ष्मण ने राम से ज्ञान, वैराग्य, माया और भक्ति के बारे में गहरे प्रश्न किए। राम ने उन्हें माया, जीव और ईश्वर के संबंध तथा सच्ची भक्ति के मार्ग के बारे में समझाया। आज की कथा में, हम शूर्पणखा के जीवन की कहानी जानेंगे। हम उसके प्रेम, उसके विवाह और उसके जीवन में आए दुखों के बारे में जानेंगे। हम दैत्य, दानव और राक्षसों के बीच का अंतर भी समझेंगे। साथ ही, जानेंगे कि रावण और दानव कुल के बीच की पुरानी शत्रुता शूर्पणखा के जीवन से कैसे जुड़ी थी। और फिर, इसी कथा में शूर्पणखा पहली बार राम को देखेगी। राम के तेज से आकर्षित होकर वह उनसे मिलने आगे बढ़ेगी। तो आइए, अब पंचवटी की उसी शांत भूमि में लौटते हैं, जहाँ शूर्पणखा के आने से राम, सीता और लक्ष्मण के जीवन में एक नया मोड़ आने वाला है। Spotify, Apple Podcasts और YouTube पर उपलब्ध! Ramayan,…
Hindi Ramayan Episode 46: राम, सीता और लक्ष्मण का पंचवटी में प्रवेश (Ram, Sita and Lakshman enter Panchavati)
Escuchadoपिछली कथा में, हमने राम, सीता और लक्ष्मण की यात्रा का एक महत्वपूर्ण चरण देखा। हमने महर्षि अगस्त्य के आश्रम में उनका आदरपूर्ण स्वागत देखा और जाना कि कैसे महर्षि ने राम को दिव्य अस्त्र प्रदान किए। राम ने उन अस्त्रों को केवल हाथों से नहीं, बल्कि अपने मन से स्वीकार किया और अपने गुरु वशिष्ठ की शिक्षा को स्मरण किया। इसके बाद महर्षि अगस्त्य ने उन्हें पंचवटी जाने का मार्ग बताया और ऋषियों की रक्षा का दायित्व समझाया। फिर पंचवटी की ओर बढ़ते हुए राम ने उस भूमि का पुराना इतिहास सुनाया। हमने जाना कि कभी यही भूमि महर्षि गौतम और माता अहल्या के शांत आश्रम से पवित्र थी। लेकिन ईर्ष्या और छल ने वहाँ का जीवन बदल दिया। महर्षि गौतम पर लगाए गए झूठे आरोप और उस घटना के बाद मिले शाप ने इस भूमि का स्वरूप बदल दिया। धीरे-धीरे वही सुंदर क्षेत्र दंडकारण्य के कठिन और भयावह वन में बदल गया। आज की कथा में, हम राम, सीता और लक्ष्मण को पंचवटी में अपना नया जीवन शुरू करते देखेंगे। गोदावरी के किनारे वे अपने लिए एक कुटिया बनाएँगे और वन के शांत वातावरण में रहने लगेंगे। राम अपने पिता दशरथ को याद करते हुए उनका पिंडदान भी करेंगे। इसके बाद पंचवटी में उनका…